कब्रिस्तान को ही इस लड़की ने बना लिया अपना घर.. वजह है बेहद रोचक

This girl starts residing in the graveyard

सभी लोग अच्छी जगह देख कर ही घर बनाते हैं, पर एक ऐसी लड़की भी है जिसने अपना घर कब्रिस्तान को ही बना लिया है। जी हां, और आज हम आपको इस लड़की के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। देखा जाए तो शमशान या कब्रिस्तान जैसी जगह ऐसी होती है जिसको देखने से भी लोग घबराते हैं और उसके पास से भी निकलना नहीं चाहते हैं, पर ऐसे स्थान पर यदि कोई घर बना लें तो उसको आप क्या कहेगें। आज हम आपको जिस लड़की से मिलवाना चाह रहें हैं वह भी एक ऐसी ही लड़की है, जिसने अपना घर कब्रिस्तान में बना लिया है। इस लड़की की इसी बात से बहुत से लोग चकित हैं, तो आइए अब हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन है यह लड़की और आखिर क्यों बनाया है उसने कब्रिस्तान में अपना घर।

सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस लड़की का नाम मोना है। 1980 में यह अपनी मर्जी से अपने घर को छोड़ कर भाग गई थी। अब इस लड़की का कहना है कि वह जिस कब्रिस्तान में रहती है वहां पर उसके परिवार के लोगों की कब्रे हैं, इसलिए वह इस कब्रिस्तान में रहती है। कई बार मोना के इस कब्रिस्तान वाले घर से चोरी भी हुई है, पर मोना ने इस बारे में ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

आपको हम बता दें कि मोना नाम की यह लड़की कब्रिस्तान में रहने वाली अकेली नहीं है, बल्कि इस के कई पडोसी भी हैं, जिनमें कुछ भिकारी, सेक्स वर्कर्स तथा कब्र खोदने वाले हैं। यहां रहने वाले लोगों को कब्रिस्तान से कोई डर नहीं लगता, बल्कि ये मृत लोगों की कब्रों पर अपने कपड़े आदि सूखाते हैं। आपको हम बता दें कि मोना का घर इस कब्रिस्तान में पिछले 3 दशक से है।