100 से ज्यादा लड़कियों को दूल्हा बन ठग चुका है यह व्यक्ति

102 years old doctor Balwant Ghatpande from pune serves patients

मैरिज साइट्स वर्तमान में लोगों के लिए काफी सहायक साबित हो रही हैं, पर हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मैरिज साइट्स के पीछे के सच की पोल खोल दी है। देखा जाए तो मैरिज साइट्स पर लोगों की निर्भरता काफी बढ़ी है और इसका कारण है बदलता परिवेश और जीवन शैली। आज के समय में लोग ज्यादा भाग दौड़ वाली जिंदगी जी रहें हैं, इसी के चलते किसी के पास समय न होने से लोग मैरिज साइट्स की ओर रूख कर रहें हैं, लेकिन मैरिज साइट्स की आड़ लेकर बहुत से लोग अन्य लोगों को ठगने का कार्य करने लगे हैं, हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस मामले के बारे में…

हाल ही में एक ऐसा आपराधिक मामला सामने आया है जो कि मैरिज साइट्स पर होने वाली ठगी से जुड़ा है। यह मामला कर्नाटक के उत्तरी-पूर्व बेंगलुरु से सामने आया है। असल में उत्तरी-पूर्व बेंगलुरु की एक महिला ने पुलिस में खुद के रेप का मामला दर्ज कराया है। यह मामला इस महिला ने “सादत मुश्ताक खान” नामक एक ठग के नाम पर दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि सादत मुश्ताक खान नामक ठग ने अब तक 100 से ज्यादा महिलाओं को मैरिज साइट्स के जरिए ठगा है। मैरिज साइट्स पर सादत पहले अपनी प्रोफाइल बनाता हैं, जिसमें वो कभी अपने को सरकारी कर्मचारी तो कभी बिजनेसमैन दिखता है। यह ठगसबसे ज्यादा विधवा या ऐसी महिलाओं को अपना शिकार बनाता था, जो अपने पति से अलग हो कर रहती हैं।

सादत नामक का यह ठग खुद को शादी के लिए तैयार दिखाता है और शादी के बाद लड़की के पैसे तथा गहने लेकर भाग जाता है। इस प्रकार से यह ठग अब तक 100 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। शिकायत दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने इस ठग को गिरफ्तार कर लिया है और इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।