Chhattisgarh: खाद्य निरीक्षक के खिलाफ महिला समूह ने की कलेक्टर से शिकायत, उचित मूल्य की दुकान दिलाने खाद्य निरीक्षक ने लिए 1 लाख रुपए…

रिपोर्ट- राजू साहू

सक्ती- जैजैपुर के खाद्य निरीक्षक के खिलाफ महिला समूह ने कलेक्टर से शिकायत की हैं। खाद्य निरीक्षक पर उचित मूल्य की दुकान दिलाने के लिए 1 लाख रुपए लिए जाने का आरोप हैं। महिला समूह का कहना हैं कि, सरकारी खर्च बताकर उन्हें धोखे में रखकर उनसे पैसे लिए गए हैं। जैजैपुर खाद्य निरीक्षक सुनेत जायसवाल और पीडीएस दुकान संचालक संतोष चंद्रा दोनो पर महिला समूह ने आरोप लगाया हैं। वही इस मामले में खाद्य निरीक्षक का कहना हैं कि, महिला झूठ बोल रही हैं। मेरी उनसे बात ही नही हुई।

महिला समूह का कहना हैं कि, जैजैपुर के ग्राम पिसौद की पीडीएस दुकान दिलाने के लिए उनसे 2 लाख की मांग की गई थी। जिसपर समूह की महिलाओं ने मिलकर 1 लाख जमा कर पीडीएस दुकान संचालक के माध्यम से खाद्य निरीक्षक सुनेत जायसवाल को दिया हैं। मगर गांव की पीडीएस दुकान अधिक पैसा देने पर दूसरे समूह को दे दी गई। वही इस शिकायत के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी खुद को बचाने में लगे हुए हैं।