चौलेश्वर जिलाध्यक्ष से हटे तो प्रदेशाध्यक्ष बने… राघवेन्द्र प्रदेश सचिव से हटाकर जिलाध्यक्ष बनाये गए.! जिले के कांग्रेस पार्टी में इन दिनो शक्ति प्रदर्शन का दौर…

जांजगीर-चांपा। जिले के कांग्रेस पार्टी में इन दिनो शक्ति प्रदर्शन का दौर चल रहा हैं। हर कोई अपना-अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए राजधानी रायपुर से लेकर दिल्ली का दौड़ लगा रहा हैं। डाॅ. चैलेश्वर चन्द्राकर जिलाध्यक्ष से हटे तो पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष बनाये गये। तो वहीं राघवेन्द्र सिंह प्रदेश सचिव से हट कर जिलाध्यक्ष बने हैं। अब दोनों के बीच पद को लेकर खींचतान चल रहा हैं। अपने आप कोई किसी से कमतर नही समझ रहा हैं। ऐसा लगता हैं अब विवाद टीएस बाबा समर्थक वर्सेस भूपेश बघेल समर्थक हो गया हैं। इन दोनों की खींचतान से अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दो से तीन गुट में बंट गया हैं। जिले में दो गुट के बाद एक तीसरा गुट भी हो गया हैं, ऐसा लिए कहा जा रहा…क्योकि इन दिनो जो जिले के कांग्रेस पार्टी में खिंचतान देखने को मिल रहा हैं उससे यही लग रहा हैं। इसी तरह कांग्रेस पार्टी में खींचतान बनी रही तो आने वाले समय पार्टी कमजोर हो जाएगी. जिसका फायदा विपक्ष उठा सकता हैं। दूसरी ओर चैलेश्वर चन्द्राकर ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो राघवेन्द्र सामान्य वर्ग से आते हैं। इस तरह पार्टी में दोनो वर्ग के लोग आपस में बट गये हैं। एक ही पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे को नीचा दिखाने के चक्कर में पार्टी में लंबे समय से सेवा दे रहे जमीन से जुडें कार्यकर्ता पिसे जा रहे हैं। उनको यह समझ नही आ रहा कि पार्टी में हो क्या रहा हैं। वही डॉ चरण दास महंत समर्थक इस खींचतान में बैठेेे- बैठे मजे ले रहे हैं. उनको पताा है दोनों की हार में जीत उनकी ही होनी है इसलिए सारे खेल करवा कर आपस में बैैठकर मजा ले रहे हैं।