रविन्द्र और शिक्षा दिनकर दिखाएंगे खेलो इंडिया यूथ गेम उज्जैन पर मल्लखंब प्रतियोगिता में अपना जौहर..

जांजगीर चाम्पा- जिला मलखंब एसोसिएशन जांजगीर चांपा के दो खिलाड़ी रविन्द्र गढ़ेवाल और शिक्षा दिनकर का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम उज्जैन के लिए हुआ है।जहां पर ये मल्लखंब के खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाएंगे।ज्ञात हो जिला मल्लखंब एसोसिएशन जांजगीर चांपा पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम कुटराबोड़ में विगत 5 सालों से निशुल्क रूप से संचालित है। मुख्य कोच व सहायक कोच प्रभात कुमार, अकलेश नारंग के द्वारा क्षेत्र के इन बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। अभी संघ में पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या 72 है। इन खिलाड़ियों ने अभी तक राष्ट्रीय स्तर की चौबीस मेडल अपने नाम कर चुके है।

मलखंब भारत की एक प्राचीन खेल विधा है। जिसे लकड़ी के एक परिष्कृत खंभे पर खेला जाता है। यह खेल कम समय, कम लागत में शरीर को संपूर्ण व्यायाम देने वाला दुनिया का एकमात्र खेल है। मलखंब दो शब्दों से मिलकर बना जीसी हुआ है। मल्ल और खंभ मल्ल आशय है पहलवान और खंभ का अभिप्राय है लकड़ी के एक परिष्कृत खंभे से जिसमें इसके खिलाड़ी, योग, जिमनास्टिक और एक्रोबैटिक्स आयामों द्वारा इस खेल में खिलाड़ी अपने आप को सिद्धहस्त करता है।

जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर की स्थापना 26 नवंबर 2020 को हुआ था। लेकिन मल्लखंब खेल की शुरुआत पामगढ़ के कूटराबोड़ में सीमित साधनों के साथ कोच पुष्कर दिनकर ने अपने सहायक कोच प्रभात व अकलेश के साथ गवर्नमेंट स्कूल के बच्चों को 2017,18 से सिखाना आरंभ किया और आज इन 5 सालों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के 24 मेडल जांजगीर जिले के इन नन्हे खिलाड़ियों ने अपने नाम कर लिया है।