जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जातियों में सामाजिक चेतना जागृत करने तथा उनके उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति / संस्था को गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान पुरस्कार से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार नियम 2004 की कण्डिका-4 के प्रावधान अनुसार वर्ष 2024 में पुरस्कार हेतु व्यक्ति / संस्था के चयन हेतु निम्नानुसार छः सदस्यीय निर्णायक मण्डल (जूरी) का गठन किया है। इसमें एक अध्यक्ष सहित पांच सदस्य बनाए गए हैं. इस निर्णायक मंडल में जांजगीर के बीजेपी के युवा नेता राजेश ढोसले को भी ज्यूरी मेंबर बनाया गया है। अध्यक्ष श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, माननीय विधायक अहिवारा जिला-दुर्ग (छ.ग.) को बनाया गया है। बीजेपी के युवा नेता राजेश ढोसले को गुरु घासीदास सामाजिक क्षेत्र एवं अनुसूचित जाति उत्थान समारोह पुरस्कार की समिति के सदस्य बनाए जाने पर जिले वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

