छत्तीसगढ़ से विदा हो गया मॉनसून, बारिश की संभावना खत्म



FatafatNews Desk: देश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों से लौटता मॉनसून छत्तीसगढ़ से भी विदा हो गया। शुक्रवार दोपहर बाद मॉनसून प्रदेश की दक्षिणी सीमा पार कर गया। इसके बाद प्रदेश में मॉनसून की विदाई का आधिकारिक एलान भी हो गया। बीते 10 सालों में इस साल तीसरी बार मॉनसून की विदाई 20 अक्टूबर के बाद हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 17 जून को मानसून आया था और 21 अक्टूबर को विदा हो गया। इस साल बारिश की अवधि 131 दिन रही।