कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने लोकेश …जांजगीर पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत…

जांजगीर -चांपा। छग ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर द्वारा लोकेश राठौर को जांजगीर -चांपा ओबीसी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से जिला में पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा ओबीसी के बीच पार्टी की पैठ गहरी होगी। महाकाली युवा संगठन के अध्यक्ष लोकेश राठौर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे है, जो क्षेत्र में जनहित के कार्य करते रहे है। क्षेत्र के हर वर्ग में इनका प्रबल पकड़ है जिसकी बदौलत पार्टी ने लोकेश राठौर को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इसको लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए शुभकामनायें प्रेषित की है। इसपर नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश राठौर ने पार्टी हित में ईमानदारी व निष्ठापूर्वक सदैव कार्य करने की बात कही है।

नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…

महाकाली संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकेश राठौर का प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ता समर्थक एवं कांग्रेसियों द्वारा नेताजी चौक से कचहरी चौक तक भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान श्री राठौर अपने कार्यकर्ताओ सहित देवीदाई मन्दिर जा कर आशिर्वाद लिया। वहीं क्षेत्र के प्रथम विधायक स्वर्गीय रामकृष्ण राठौर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस,बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल,संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर,अजाद शत्रु बिसाहू दास महंत कलेक्ट्रेट स्थित छत्तीसगढ़ महतारी,सरदार वल्लभभाई पटेल के तैल चित्र में माल्यार्पण कर नमन करते हुए आशीर्वाद लिया।