छत्तीसगढ़ का 31वां जिला बना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सीएम भूपेश ने किया शुभारंभ


Rajnandgaon: प्रदेश के 31वें जिले के रूप में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई आज अस्तित्व में आ जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ के फतेह मैदान में उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगों को नए जिले की सौगात देने जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री को खैरागढ़ पहुंचना था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसका औपचारिक उदघाटन किया। इसी के साथ लगभग पांच माह पहले हुए खैरागढ़ उपचुनाव में किए गए वादे को भी वे पूरा कर लिया। सीएम 364 करोड़ 56 लाख रूपये के 95 कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इसमें 350 करोड़ 96 लाख 31 हजार रूपये के 82 कार्यों का भूमिपूजन, 13 करोड़ 59 लाख 96 हजार रूपये के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर वे 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपये की सामग्री का वितरण करेंगे।

राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा बाइक रैली निकाला गया। जिसमें 500 से भी अधिक बाइक सवार हुए। यह बाइक रैली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिला के सामने चल रही है। नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के अंतर्गत आने वाले विभिन्न 115 ग्राम पंचायतों के लगभग 500 से भी अधिक बाइक द्वारा राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा बाइक रैली निकाली।

राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मुखौटा लगाए हुए हैं। नए जिले बनाये जाने पर युवा साथियों में जबरदस्त जोश उत्साह है। राजीव युवा मितान क्लब के नौजवान सदस्य खैरागढ़ छुईखदान गंडई को नए जिले बनाये जाने पर प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी को का कोटि कोटि आभार व्यक्त किये। युवाओं में नए रोजगार के अवसर और क्षेत्र के विकास को लेकर भरपूर उत्साह है।