पड़ताल… मंत्री जी के फरमान से नप गये फूड अफसर..!

@संजय यादव | 03 अक्टुबर 2021

मंत्री जी के फरमान से नप गये फूड अफसर..

खाद्य विभाग के मंत्री जी का ऐसा फरमान आया कि जांजगीर चांपा जिले क खाद्य अधिकारी को अपनी बोरिया बिस्तर बांध कर जाना पड़ा। मंत्री जी ने अपनी डिमांड़ पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा बढ़ा दी.. फिर क्या जिले के खाद्य अधिकारी मंत्री जी का डिमांड पूरा नही कर पाने की अस्मर्थता जताते कह दिया कि पूरा नही हो पायेगा। मंत्री जी को भी न सुनना पसंद नही आया और खाद्य अधिकारी का स्थानातंरण अन्य जिला कर दिया। जिसकी चर्चा पूरे विभाग में खूब हो रही है।

भूपेश समर्थको की हुई हार, जीते बाबा,बदले गये जिलाध्यक्ष…

आखिरकार महंत एवं बाबा समर्थकों को जीत मिल ही गई। भूपेश बघेल के कट्टर समर्थक डां चौलेश्वर चन्द्राकार को जांजगीर चांपा जिले के जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा। लंबे समय से महंत समर्थक कांग्रेसी डां चौलेश्वर चन्द्राकार का विरोध कर रहे थे। वही डां चरण दास मंहत भी जिलाध्यक्ष को पसंद नही करते थे,कई बार इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से भी की गई. आखिरकार देर रात डां चौलेश्वर चन्द्राकार को हटा कर महंत एवं बाबा के करीबी कांग्रेसी युवा नेता राघवेन्द्र सिंह को जांजगीर चांपा जिला के जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

चरण के शरण में जिले के अधिकारी…

जांजगीर चांपा जिले के भूपेश बघेल गुट के कांग्रेसियों को इन दिनों एक खास चिंता सताएं जा रही हैं. कि जिले के शासकीय विभाग के अधिकारी सिर्फ एक ही व्यक्ति का गुणगान करते रहते हैं . उनकी कोई बात कोई अधिकारी सुन नही रहा हैं। सिर्फ जिले में अधिकारी डां मंहत का ही बात सुनते हैं. और उन्हीं के कार्यकर्ताओं का नाम कार्यालय में चलता हैं। जिसकी पीड़ा अब भूपेश बघेल गुट के नेताओं को होने लगी हैं। कभी – कभी इसकी शिकायत अपने आकाओं से भी करते रहतें हैं कि जांजगीर चांपा जिले के अधिकारी चरण के शरण में रह कर काम करते हैं।

पुलिस विभाग में रामराज…

इन दिनों जिले में पुलिस प्रशासन में रामराज चल रहा हैं. कोई किसी का नहीं सुन रहा हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के ट्रेनिंग पर चले जाने के बाद पुलिस महकमा बेलगाम हो गया। जिसका असर शहर के गतिविधियों पर भी देखने को मिल रहा हैं. जिले में आये दिन चोरी,लूट की घटना घटित हो रही हैं, लेकिन पुलिस चोरांे तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही हैं। पुलिस की हाथ़ अब चोरांे तक नहीं पहुंच रही हैं। जिसके कारण चोरों के भी हौसला बढ़ा हुआ हैं।

कांग्रेस राज में भाजपाईयों के बल्ले बल्ले…

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में काबिज होते हुए भी जिले में भाजपाईयों का ही चलती चलवा हैं। जिले में बड़े -बड़े काम के टेंडर उन्हें ही मिल रहे हैं। वही कांग्रेसी नेता हाथ -हाथ में धरे बैठंे हैं। कांग्रेस राज में भाजपाई मजे ले रहे हैं। जिले के अधिकांश बड़े निर्माण कार्य भाजपाई नेता कर रहे हैं। इन दिनों जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय में एक बड़ा काम हुआ हैं जिसकी चर्चा शहर के कांग्रेसी कर रहे हैं कि कांग्रेस के राज में भाजपाई काम पा जा रहे और हम मुंह ताकते बैठे हुए हैं।

गाय, गोबर और गौठान से अधिकारी परेशान …

कांग्रेस सरकार आने के बाद अधिकारी-कर्मचारी गाय,गोबर,गौठान को लेकर खासे परेशान हैं। इन योजनाओं की वजह से आए दिन सचिव व कमीशनर का दौरा कार्यक्रम रहता हैं। जिससे अधिकारियों का आधा समय गौठान में ही बीत जा रहा हैं। दूसरी वजह उच्चाधिकारियों से लेकर मंत्री द्वारा आए दिन गोबर खरीदी का आंकड़ा मांगा जा रहा हैं। जिससे भी अधिकारी खासे परेशान हैं वर्तमान सरकार में अधिकारी-कर्मचारियों की जिंदगी पूरी तरह गुड़ गोबर बनकर रह गई हैं।