Google दे रहा जॉब का सुनहरा और आसान मौका

नई दिल्ली  

अक्सर गूगल की जॉब की काफी चर्चा होती है। गूगल का वर्कप्लेस ही ऐसा है कि लोगों के लिए यहां काम करना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। पर गूगल में जॉब हासिल करना काफी कठिन काम है। इसकी हायरिंग प्रॉसेस काफी कठिन है। बता दें कि अापकी यह समसया जल्द ही दूर होने वाली है क्योंकि गूगल ने बैंगलुरू, गुड़गांव, मुंबई और हैदराबाद लोकेशन के लिए वैकेंसी निकाली है।

पोस्ट- सेल्स एग्ज्युकेटिव एंड अकाउंट मैनेजमेंट, प्रोग्राम मैनेजमेंट

नौकरी स्थान- बैंगलुरू, गुड़गांव व मुंबई

कम्प्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री वाले कैंडीडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) किए हुए कैंडीडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

5 साल का एक्सपीरियंस जरुरी-
इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास सेल्स या अकाउंट मैनेजमेंट में कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

यह एक फुल टाइम जॉब है-
किसी भी एजेंसी के जरिए अप्लाई करने पर रिज्यूम एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। कैंडीडेट्स को सीधे गूगल की वेबसाइट www.google.com/about/careers के जरिए अप्लाई कर सकते है।