Fatafat Update: शॉर्ट में पढ़ें पांच बड़ी खबरें!



१. PM मोदी की सभा में फर्जी ID कार्ड लेकर घुस रहा युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में एक युवक ने फर्जी तरीके से घुसने की कोशिश की। आरोपी NSG का फर्जी ID कार्ड लेकर सभा में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना से संबंधित ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

२. टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचा चहल TV

टीम इंडिया के स्टार बॉलर युजवेंद्र चहल कभी मैदान पर कभी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं। इस बार चहल TV रायपुर स्टेडियम में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचा। इस दौरान युजी ने ड्रेसिंग रूम की सुविधाओं और अन्य चीजों के बारे में बताया। चहल ने सिटिंग अरेंजमेंट्स और खाने से लेकर खिलाड़ियों की मसाज तक की जानकारी दी। वीडियो में सबसे मजेदार युजी और ईशान किशन की बातचीत रही।

३. ‘दरगाह पर सवाल नहीं उठा तो अब बागेश्वर धाम पर क्यों?”

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सपोर्ट में आ गए हैं। उन्होंने बाबा पर लगने वाले सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘जावरा दरगाह में लोग जमीन पर लोटते, पीटते हैं, लेकिन इस बारे में कोई बात नहीं करता । क्या किसी ने जावरा पर सवाल किया है और एक हिंदू महात्मा के सामने इस तरह की घटना होती है तो प्रश्नचिन्ह लगाते हैं।’

४. महंगाई का बंपर झटका, सीधे 500 रुपए बढ़े दाम

घर बनाने का प्लान बना रहे लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरिया 12 जनवरी से 19 जनवरी के बीच महज 7 दिन में 500 से 1000 रुपए तक महंगा हुआ है। नवंबर-दिसंबर 2022 में सरिया के दामों में कमी आई थी, लेकिन जनवरी 2023 में इसके दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 7 दिन पहले सरिया का दाम 55 हजार रुपए था, जो अब 56 हजार रुपए तक पहुंच गया है। शहरों के हिसाब से सरिया के दाम अलग-अलग हैं।

५. साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या आज, 20 साल बाद ऐसा संयोग

साल 2023 की पहली अमावस्या (मौनी अमावस्या) आज है । माघ के माह में शनिवार के दिन अमावस्या होने के कारण इसका महत्व और बढ़ गया है। 20 साल बाद शनिश्चरी अमावस्या पर विशेष संयोग बना है। आज से 20 साल पहले 1 फरवरी 2003 को माघ अमावस्या शनिवार के दिन पड़ी थी। ऐसा दुर्लभ संयोग अब चार साल बाद यानी 6 फरवरी 2027 को बनेगा। मौनी अमावस्या आज सुबह 6.16 बजे से शुरू हो गई है, जो कि 22 जनवरी की रात 2.22 बजे तक रहेगी।