Chhattisgarh News: एक दिन के लिए कलेक्टर बनने वाले शैलेंद्र ध्रुव का निधन, CM बघेल ने जताया दुख

गरियाबंद. एक दिन के लिए गरियाबंद जिले के कलेक्टर बने शैलेंद्र धुव्र अब इस दुनिया में नही रहे। शैलेंद्र का अकास्मिक निधन हो गया है। छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र लाइलाज बीमारी प्रोजेरिया से ग्रसित थे। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और शैलेंद्र का निधन हो गया। जिसके बाद परिवार में शोक की लहर है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन का कलेक्टर बनाकर शैलेंद्र का सपना पूरा किया था।

IMG 20230606 WA0002

सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे। सुबह दुखद सूचना मिली। गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी। भगवान उसका ख्याल रखें। घर वालों को हिम्मत मिले। ओम् शांति: