Chhattisgarh News: राज्यपाल के हाथों राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई अनिता तिवारी



सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एवं शिक्षा को बढ़ावा देने जिला एवं राज्य स्तर पर मिलने वाली जिम्मेदारियों का कुशल निर्वहन करने वाली शासकीय माध्यमिक शाला राधापुर बस्ती की शिक्षिका अनिता तिवारी को राज्य शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। राजधानी रायपुर में राज्यपाल भवन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में राज्यपाल अनसुइया उइके ने शिक्षिका अनिता तिवारी को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।

इस सम्मान से सम्मानित शिक्षिका अनिता तिवारी विगत 22 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। इस दौरान इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किये गए। जिसके लिए वो कई बार मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, स्वास्थ मंत्री एवं शिक्षामंत्री के हाथों ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुकी है। पढ़ाई को सरल बनाने एवं बच्चो में इसके प्रति ललक जगाने इन्होंने हमेशा नवीन तकनीकियों का प्रयोग कर छात्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने का काम किया है। कोरोना महामारी के दौरान इन्होंने अपने ख्याल न रखते हुए छात्रों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए विभिन्न नवाचारी गतिविधियों का संचालन किया। जिसके तहत मोहल्ला क्लास, ऑनलाइन क्लास, मिसकॉल, व्हाट्सएप ग्रुप, फोन कॉल आदि के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखी।

पूर्व में सरगुजा दौरे पर आए तत्कालीन शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला ने भी इनके मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया था। जिससे वो काफी प्रभावित हुए थे और अन्य विद्यालय के शिक्षकों को भी इसी तरह मोहल्ला क्लास संचालित करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा के प्रति इनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर शिक्षा विभाग ने अपने पोर्टल पढ़ाई तुहर दुआर के हमारे नायक में इन्हें जगह मिल चुकी है।

राज्यपाल के हाथों राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने पर उत्साहित अनिता तिवारी ने कहा कि जब से वो शिक्षा के क्षेत्र में आई है तब से वो शिक्षा को सरल एवं असरकारक बनाने की कोशिश की है। ताकि बच्चें शिक्षा से जुड़े रहे और उनके अंदर पढ़ाई करने की लालसा बनी रहे। कोरोना संक्रमण काल के दौरान नवाचारी अभियान के तहत ऑनलाइन बच्चो को शिक्षा से जोड़कर रखना बड़ी चुनौती थी। जिसे स्वीकारते हुए मैंने ऑनलाइन बच्चों को जोड़ा और उनकी शिक्षा जारी रखी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जो भविष्य में मुझे शिक्षा के प्रति और ज्यादा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।