CG Breaking: महिला ने एक साथ 3 बच्ची को दिया जन्म, छग में अब तक ऐसा 7वां मामला

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. जिले में महिला ने तीन बेटियों को एक साथ जन्म दिया हैं। जिले में पहली बार एक साथ तीन बेटियां हुई हैं। हालांकि, ये बहुत रेयर केस होता हैं। बताया जा रहा हैं कि, माँ और बच्चे सभी स्वस्थ हैं। मनेन्द्रगढ़ के निजी नर्सिंग होम में तीनों की स्वस्थ डिलीवरी हुई हैं। अस्पताल के स्टाफ लगातार निगरानी कर रहे हैं। केल्हारी के ग्राम सेमरिया गांव के रहने वाली हैं महिला।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। लेकिन, शासकीय अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने की वजह से अचानक महिला को दिक्कत होने लगी। महिला के पति ने उसे डा करन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर मंजूलिका करन और डॉक्टर मरावी की गहन देखरेख में सफलतापूर्वक महिला ने तीन स्वस्थ बालिकाओं को जन्म दिया। महिला के साथ तीनों बालिकाएं भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस दौरान चिकित्सक ने अस्पताल के स्टाफ सुजान गेष टोप्पो और राजू जायसवाल को गहन चिकित्सकीय देखरेख लिए लगाया गया हैं।

IMG 20230512 WA0017

आपको बता दें कि, पिछले 7 साल में सरगुजा संभाग में एक साथ 3 या उससे अधिक बच्चों के जन्म लेने का यह 7वां मामला हैं। सरगुजा में एक साथ 5 बच्चों के जन्म लेने का मामला संभवत: छत्तीसगढ़ के लिए भी एक रिकॉर्ड हैं।