CG Breaking: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बेटा गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोपी था पलाश चंदेल

जांजगीर-चाँपा..BJP नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पलाश चंदेल को SDOP चंद्र शेखर परमा ने गिरफ्तार किया हैं। बता दें कि, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बेटा हैं पलाश चंदेल। महिला खेल शिक्षिक को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण और sc/st एक्ट के तहत् पलाश पर मामला दर्ज हैं। हाई कोर्ट ने 6 अप्रेल को पलाश चंदेल को हाई आंतरिम जमानत दी हैं। SDOP चंद्र शेखर परमा ने न्यायलय के आदेश पर 25 हजार रूपये के बांड पेपर पर दिया जमानत दिया हैं।

आपको बता दें कि, पलाश चंदेल के खिलाफ नैला की रहने वाली खेल शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व अबॉर्शन कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। रायपुर के महिला थाने में शून्य में पलाश चंदेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला जांजगीर ट्रांसफर किया गया था। महिला के आदिवासी होने के चलते एक्ट्रोसिटी की धारा जोड़ी गई है।

हाई कोर्ट में जस्टिस दीपक तिवारी की बेंच में मामले की 4 अप्रैल को सुनवाई हुई हैं। पलाश के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि महिला शासकीय सेवा में है, और शादीशुदा हैं। ऐसे में उसे शादी का झांसा नहीं दिया जा सकता हैं। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पलाश चंदेल को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी।