CG BREAKING: शिक्षक दम्पती के घर बंधक बना कर लाखो की डकैती की आशंका…एसपी ने कहा जांच शुरू, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी…आरोपी स्थानीय हो सकते हैं…

जांजगीर-चाम्पा…जिले के अकलतरा नगर में शनिवार की रात 5 से अधिक सशस्त्र लोगो ने डकैती की घटना सामने आई हैं। शिक्षक किशोर देवांगन की माँ को बंधक बना कर मारपीट की और घर के आलमारी में रखे नगद और सोना चांदी के जेवर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही हैं। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी हैं। वही, आरोपियो का आसपास के सीसीटीवी में खंगाले ज रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल का कहना है कि घटना पर जांच शुरू हो गई हैं। आरोपी स्थानीय हो सकते हैं। जल्द आरोपियों तक पुलिस पहुचेगी।
IMG 20230618 WA0039
अकलतरा के वार्ड 5 गुरु घासीदास नगर में रहने वाले शिक्षक किशोर देवांगन के घर में शनिवार की रात अज्ञात लोग घुस गए और किशोर देवांगन के कमरे को बाहर से बंद कर बुजुर्ग माँ को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया..और मारपीट करते हुए घर के आलमारी की तलाशी ली और आलमारी में रखे सोना चांदी के जेवर के साथ डेढ़ लाख रूपये नगद ले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अकलतरा थाना में घटना की जानकारी दी। इस मामले की सूचना मिलने पर अकलतरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं…और अकलतरा पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ले कर जाँच शुरू कर दी हैं।