Breaking: जहरीले सांप के काटने से मां-बेटे की मौत..!

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोरसी में जहरीले सांप ने मां-बेटे को काट लिया। आनन-फानन में मां-बेटे को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी अनुसार, शनिवार की रात बोरसी गांव की रहने वाली पूजा कुर्रे अपने 6 साल के बेटे आर्यन के साथ घर के कमरे में सो रही थी। इस बीच कमरे में एक जहरीला सांप बिस्तर पर पहुंचा। बच्चे को काट लिया, जिससे बच्चा रोने लगा। जब मां पूजा कुर्रे उठी तो देखा की सांप ने बच्चे को काट लिया है। उसे बचाने के लिए सांप के साथ संघर्ष की। इस बीच मां पूजा कुर्रे को भी सांप ने उछल कर काट लिया। घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को होने पर दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह मां बेटे की मौत हो गई।