Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव… ट्वीट कर दिया जानकारी…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया हैं। और उनका इलाज घर पर ही चल रहा हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोरोना टेस्ट कराया था। जिसके बाद उनका आज रिपोर्ट आया है।

अखिलेश यादव ने जिसका जानकारी खुद ट्विटर पर दिया है। उन्होंने ने लिखा है कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।