नई दिल्ली.. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रहा हैं। उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई हैं। वह केरल के वायनाड से सांसद हैं। बता दें कि, एक दिन पहले गुरुवार को गुजरात में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान को लेकर 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी पर 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि, ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकता हैं। राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला गुजरात में बीजेपी नेता पुरनेश मोदी लेकर गए थे।
