लड़के की चाहत रखने वाले दरिंदे ने हसिए से पेट फाड़ दिया….जानने के लिए….पेट में लड़का है या लड़की…!

फटाफट डेस्क- प्रदेश- मामला यूपी के बंदायू जिला का है, यहां एक व्यक्ति ने ऐसा कृत्य किया है जिसे सुन कर आपकी रूह कांप जाएगी, उसने अपनी गर्भवती पत्नी का पेट हसिये से फाड़ दिया है। यह जानने के लिए की पेट में लड़का है या लड़की। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही कारवाही सुरु कर दी गई है।आपको बता दें कि मामला बंदायु के सिविल लाईन इलाके के नेकपुर मोहल्ले का है। यहां पर पन्नालाल अपनी पत्नी अनीता और 5 बेटियों के साथ रहता था, जानकारी के मुताबिक पन्नालाल को अपनी पत्नी से पुत्र चाहिए था । उसकी 5 बेटियां होने की वजह से वह खुश नहीं था और आय दिन अपनी बीवी के साथ मार पीट, गाली गलौच करता था, जब उसकी पत्नी गर्भवती हुई तबसे उसका अत्याचार और अधिक बढ़ गया था। वो हर रोज पुत्र की मांग करता था। 19 सितम्बर की रात उसका पागल पन बढ़ गया और उसने हसिए से अपनी 8 महीने की गर्भवती पत्नी का पेट फाड़ दिया ये देखने के लिए की उसके पेट में जो बच्चा है वह लड़की है या लड़का, गांव वालो ने चीखने कि आवाज सुनी तो देखा कि, पन्ना लाल ने अपनी पत्नी का पेट बुरी तरह फाड़ दिया , और वह बेहोशी के हालात में खून से सनी हुई पड़ी थी। गांव वालो ने महिला को नजदीकी स्वास्थ केन्द्रे में भर्ती कराया, हालात गंभीर होने की वजह से बरेली रिफर कर दिया गया। वहीं महिला के मायके वालों को यह बात पता चली तो उन्होंने पन्नालाल पर आरोप लगाए है की पन्नलाल आय दिन अपनी पत्नी के साथ लड़के को लेकर मार पीट करता था। हालांकि बरेली पुलिस ने पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी गई है।