पूरे छत्तीसगढ़ में बजरंगियों का विरोध प्रदर्शन, मल्लिकार्जुन समेत कांग्रेस पार्टी का किया पुतला दहन

रायपुर. आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया। बजरंग का यह विरोध रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देखने को मिला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कर्नाटक के विधानसभा चुनावी घोषणा पत्र मे राष्ट्रवादी संगठन बजरंग दल को बैन करने की बाते राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार के द्वारा कही गयी जिसके विरोध में आज सम्पूर्ण भारत एवं छत्तीसगढ़ मे विरोध प्रदर्शन किया हैं। इसी तारत्तमय में आज रायपुर के भगत सिंह चौक में राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का पुतला दहन कर घोषणा पत्र को जला कर विरोध किया गया औऱ सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। बता दे कि कांकेर में पुतला दहन किया गया है, धमतरी में कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया गया है और राजधानी रायपुर में सड़क पर बैठकर विरोध किये।

IMG 20230503 WA0130

धमतरी में बजरंग दल द्वारा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन के बाद बवाल होते होते रह गया। दरअसल कर्नाटक में चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से करने के बाद बजरंग दल देश भर में प्रदर्शन कर रहा है। धमतरी में भी बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। इसके बाद बौखलाए बजरंगी कांग्रेस के जिला कार्यालय में घुस गए और हंगामा करने लगे। कुछ लोगो ने कुर्सियां तोड़ने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने ततपरता दिखाई और प्रदर्शनकारियों पर काबू किया। इस मामले में बजरंग दल ने इसे सामान्य प्रदर्शन बताया है। तो कांग्रेस ने अब बजरंगियों कें खिलाफ़ एफआईआर करवाने की बात कही है।