Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर निर्माण कार्य, बनेगा म्यूजियम, बदली जाएगी 25 वर्ष पुरानी आधारशिला, तैयारी शुरू

Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir Construction :म्यूजियम में 500 वर्षों का ही नहीं 500 वर्षों से अधिक राम मंदिर के इतिहास को भी दर्शाया जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir Construction : देश में राम मंदिर का मुद्दा बड़ा महत्व का है राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में एक बार फिर से निर्माण समिति की चेयरपर्सन नृपेंद्र मिश्रा शामिल होंगे। इसके लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। राम मंदिर के द्वितीय तल पर बनने वाले राम दरबार को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

Ayodhya Ram Mandir : राम दरबार में मूर्ति संगमरमर

दरअसल राम दरबार में मूर्ति संगमरमर की होगी। इसके साथ ही कई अन्य प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं। मंदिर परिसर में बना रहे सप्त मंदिर का निर्माण भी अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ayodhya Ram Mandir : 25 वर्ष पुरानी आधारशिला को हटाकर नईआधारशिला रखी जाएगी

इसके अलावा राम मंदिर में शेष अवतार मंदिर के आधारशिला को भी बदल जाएगा। 25 वर्ष पुरानी आधारशिला को हटाकर नईआधारशिला रखी जाएगी। राम मंदिर परिषद के ऑडिटोरियम के निर्माण पर भी बड़ी तैयारी की गई है।

Ayodhya Ram Mandir : ऑडिटोरियम के निर्माण पर भी बड़ी तैयारी

बता दे की जुलाई के प्रथम सप्ताह में फाउंडेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। ऑडिटोरियम का कार्य 12 महीने में पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है। राम परिसर मंदिर में ही म्यूजियम भी बनेगा। म्यूजियम में रामायण कालीन वस्तु रखी जाएगी।

इसके साथ ही खुदाई से मिली वस्तु अभी म्यूजियम में संग्रहित रहेगी। म्यूजियम में 500 वर्षों का ही नहीं 500 वर्षों से अधिक राम मंदिर के इतिहास को भी दर्शाया जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए कल शाम को ही नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर से द्वितीय तल के निर्माण को लेकर कार्रवाई और प्रक्रिया शुरू की जाएगी