Big Breaking: जांजगीर के मोहित नेत्रालय के संचालक चिकित्सक मनोज राठौर के खिलाफ चेंजिंग रूम में वीडियो बनाने एवं नर्स से छेड़खानी के आरोप में FIR दर्ज…

जांजगीर-चांपा…जांजगीर आईबी रेस्ट हाउस रोड़ स्थित मोहित नेत्रालय के संचालक मनोज राठौर के खिलाफ बाराद्वार थाना में नर्स के साथ छेड़खानी व चेंजिंग रूम में वीडियो बनाने के आरोप में FIR दर्ज हुआ हैं। चिकित्सक के खिलाफ़ पुलिस ने वीडियो बनाने तथा छेड़छाड़ करने के मामले में अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई हैं। मामला बाराद्वार थाना अंतर्गत ग्राम जेठा का हैं। इस संदर्भ में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पोरथा निवासी डॉक्टर मनोज राठौर नेत्र विशेषज्ञ जेठा में खुद का अस्पताल चलाता हैं। विगत दिनों उसके अस्पताल में मोतियाबिंद आपरेशन के लिए कुछ लोग आये थे। उनके साथ में कुछ नर्स भी आई थी। इस दौरान चेंजिंग रूम में उक्त डॉक्टर ने वीडियो बनाने के लिए अपनी मोबाईल को रखा था। जिसे उक्त नर्स ने देख लिया और इसकी शिकायत एसपी, आईजी से की गई थी। शिकायत पर बाराद्वार पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ भादवि की धारा 354 क एवं 509 ख के तहत् मामला दर्ज कर लिया हैं। यह FIR 18 मई को दर्ज किया गया हैं।
चेंजिंग रूम में मोबाइल से बना रहा था वीडियो..
घटना के बाद डॉक्टर फरार बताये जा रहे हैं। डॉक्टर के अस्पताल में मोतियाबिंद का आपरेशन होना था। इस दौरान नर्स की ड्यूटी लगी हुई थी। इस दौरान चेजिंग रूम में वीडियो बनाने के लिए मोबाईल को रखा था। उस मोबाईल पर नर्स की नजर पड़ गई। इसी के आधार पर FIR किया गया हैं।
जांजगीर व जेठा में है नेत्र चिकित्सक का हॉस्पिटल…
नेत्र चिकित्सक मनोज राठौर का हॉस्पिटल बाराद्वार जेठा के अलावा जांजगीर के आइबी रेस्ट हाउस रोड स्थित मोहित नेत्रालय नाम से संचालित हैं। फिलहाल, FIR के बाद नेत्र चिकित्सक मनोज राठौर फरार बताया जा रहे हैं। लेकिन, वह पुलिस के डर से घर में छिपा हैं। स्टाफ द्वारा बताया जा रहा हैं कि, कहीं बाहर गए हुए। लेकिन, सूत्र बता रहे हैं कि, मनोज राठौर जांजगीर स्थित मकान में छिपा हैं।
पुलिस के डर से फरार…
मोहित नेत्रालय के संचालक मनोज राठौर एफआईआर के बाद फरार बताया जा रहा हैं। लेकिन, जांजगीर हॉस्पिटल के स्टाफ का कहना हैं कि, वह किसी काम से बाहर गए हैं। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि, वह घर पर ही छुपे हुए हैं। उनका मोबाइल लोकेशन जांजगीर मोहित नेत्रालय बता रहा है। पुलिस की डर से वह मोबाइल भी रिसीव नहीं कर रहा हैं। हालांकि, पुलिस उनकी खोजबीन शुरु कर दिया हैं। जांजगीर स्थित हॉस्पिटल में अभी भी स्टॉप मरीजों का इलाज कर रहे हैं। लेकिन, जानकारी पूछने पर अनजान बने हुए हैं।