लड़की या अजूबा..? खाना खाते ही हो जाती है प्रेगनेंट

गर्भ धारण करना एक निश्चित प्रक्रिया होती है लेकिन क्या कोई लड़की मात्र खाना खाने से भी प्रेगनेंट हो सकती है? इस बात पर वैसे तो यकिन कर पाना जरा मुश्किल है लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। जानें चौका देने वाली घटना के बारे में जहां एक लड़की खाना खाते ही हो जाती है गर्भवती।

19 वर्षीय रशेल हर्ले नामक यह लड़की खाना खाते ही गर्भवती हो जाती है। रशेल हर्ले अपनी इस बीमारी से काफी परेशान है। इस बीमारी को देखकर डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हैं कि ये लड़की खाना खाने बाद ही गर्भवती के जैसे कैसे दिखने लगती है। बताया जाता है कि इस लड़की को एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसके चलते इसका पेट काफी फूल जाता है, यह बीमारी इस लड़की के जननांगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।

दरअसल रशेल को पाचनक्रिया से संबंधित कोई बीमारी है जिससे इसका पेट एक गर्भवती स्त्री का समान फूल जाता है और यह किसी नौ महीने की गर्भवती महिला की तरह दिखने लगती है। डॉक्टरों के मुताबिक रशेल के पेट में पाई जानें वाली विशेष प्रकार की कोशिकाएं खाना खाने के साथ फूलने लगती है। हालांकी इस बीमारी को देखते हुए कई बार इन कोशिकाओं को निकाला भी जा चुका है, पर यह पुनर्जीवित हो जाती है। रशेल का इलाज काफी महंगा होने के कारण वो इसका पूरा खर्च उठानें में असमर्थ है। अब वो पैसे को ज्यादा से ज्यादा एकत्रित करने में जुटी हुई है। जिससे इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकें।