रमन सरकार के कथनी और करनी में अंतर .. युवाओ और किसानों को धोखा दिया है.डॉ महंत के प्रचार में सक्ती पहुचे……

जांजगीर-चांपा। जिले के सक्ती सीट में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां भाजपा से मेघाराम साहू मैदान में है। आज कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. महंत के पक्ष में माहौल बनाने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सक्ती में जनसभा कर सियासी सरगर्मी तेज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का हेलीकाप्टर आज दोपहर 3.30 बजे नंदेलीभाठा मैदान पहुंचे। यहां से बाबा की रैली निकली, जो नगर भ्रमण करते हुए डीईओ कार्यालय मैदान में पहुंची। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का पूरा कर्ज माफ करने तथा किसानों का धान मंडी में नहीं फंसने का वादा किया। उन्होंने सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मैदान में सभा लेकर भाजपा पर शब्दों से कई तीर चलाए।
टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि 15 साल में रमन सरकार बुढ़वा बैला बन गया है, जिसे हटाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। टीएस सिंहदेव के साथ स्थानीय नेताओं के अलावा नगरपालिका अध्यक्ष चांपा राजेश अग्रवाल और डीबी वेंचर्स के डायरेक्टर धीरेन्द्र बाजपेयी भी साथ थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं व महिलाओं सहित सभी वर्गों को छला है।