कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा ….प्रदेश पदाधिकारीयो ने जिलाध्यक्ष पर जम कर निकाली भड़ास..कहा पार्टी नही चला पा रही तो इस्तिफा दें..

जांजगीर चांपा। जिला कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो की बैठक आज गांधी भवन मे रखी गई थी . जहां आगामी नगरीय निकाय,पंचायत चुनाव पर चर्चा होनी थी. पर जैसे ही जिले के कांग्रेसी बैठक मे पहुंचे वैसे ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल के खिलाफ कांग्रेसीयो ने मोर्चा खोल दिया। प्रदेश पदाधिकारीयो ने जिलाध्यक्ष को जमकर लताड़ लगाई, कहा जिलाध्यक्ष का पद लेकर पार्टी नही चला पा रहे तो पद से इस्तिफा दे। पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर गुस्सा उतारा। संगठन मे किसी प्रकार का तालमेल बनाने मे नकाम रही रश्मि गबेल के खिलाफ सभी ने नाराजगी व्यक्त की। प्रदेश पदाधिकारीयों ने उपेक्षा करने का आरोप लगाया। धीरे – धीरे बैठक मे विरोध के स्वर और बढ़ने लगे सभी ने एक स्वर से पार्टी के जिलाध्यक्ष को खुब खरी खोटी सुनाया, कहा ऐसे मे पार्टी कमजोर हो रही है। पार्टी के पदाधिकारीयो की उपेक्षा से पार्टी को नुकसाान होगा। सभी पदाधिकारीयो के रैवये को भापते हुई जिलाध्यक्ष ने शांत रहना ही ठीक समझा और बैठक से उठकर चली गई। इस प्रकार कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयो में आपसी गुटबाजी होना कोई नई बात नही है . जांजगीर चांपा जिले मे कांग्रेस पार्टी मे हमेशा से ही गुटबाजी चली आ रही है जिसका खमियाजा चुनाव के परिणामों मे देखने को मिलता हैं। इस प्रकार जिले में कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने ही पदाधिकारीयो के खिलाफ खुलकर विरोध करते कई बार देखा गया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन चुनाव हो या लोकसभा, विधानसभा चुनाव सभी चुनावो के पहले पार्टी में इस प्रकार खुल कर पार्टी के पदाधिकारी खिलाफ जमकर विरोध करते हैं। अपने पार्टी के ही खिलाफ बोलते है, जिसका नजीता यह होता कि जिले में कांग्रेस पार्टी हमेशा कमजोर होते जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने के बजाय पार्टी के पदाधिकारी उनके पर कतरे मे लगे रहते है। जिससे पार्टी मे गुटबाजी खुलकर सामने आती रही है।

Random Image