
@संजय यादव
जांजगीर चांपा। जांजगीर में कांग्रेस का’संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन हुआ। आज हॉकी ग्राउंड में हुई सभा में सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक मंच पर दिखे। जांजगीर में इस रैली आयोजित करने के पीछे कांग्रेस का बहुत बड़ी रणनीति रही.पूरे प्रदेश में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र एकमात्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है. यह क्षेत्र एस सी बाहुल क्षेत्र है इसलिए इस वर्ग के लोगों को संविधान बचाओ रैली कर इमोशनल कार्ड खेल कर साधने की कोशिश भरपूर रही। इस लोकसभा में आठ विधानसभा है जिसमें सभी आठ में कांग्रेस का काबिज है. लेकिन लोकसभा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. अनुसूचित वर्ग के लोगों को साधने के लिए कांग्रेस को बहुत अच्छा ग्राउंड दिखा. इसलिए इस क्षेत्र में यह कार्यक्रम का आयोजन हुआ. लोकसभा में हार का डैमेज कंट्रोल करने एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस को कार्यक्रम करना पड़ा।
आज 43 डिग्री की गर्मी में भी लगभग कार्यक्रम स्थल पर 7 हजार लोग पहुंचे. जो इस कार्यक्रम को सफल साबित कर दिया. वही आने वाले समय में जरूर कांग्रेस को इसका माइलेज मिल सकता है. कार्यक्रम के बहाने कांग्रेस के नेताओं में एकजुटता दिखाई दी. जो कांग्रेसी नेताओं में हमेशा दिखाई नहीं देता. लेकिन चुनाव आते ही कांग्रेस में गुट बाजी एवं संगठन कमजोर हो जाता है जिसके कारण कांग्रेस को चुनाव में हार का सामना करना पड़ता
है. कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि, आश्चर्य हुआ कि, सीजफायर की घोषणा दूसरे देश का राष्ट्रपति कर रहा है वो भी व्यापार का डर दिखाकर। हम कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं भूपेश बघेल ने कहा कि, मनमोहन सिंह ने 26/11 की घटना में कमांडो उतारा और कसाब को जिंदा पकड़ा। पहलगाम हमले के बाद अमित शाह जी उतरे थे लेकिन आज तक आतंकवादियों को नहीं पकड़ा गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेसी विधायक एवं पदाधिकारी भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।