
मनोरंजन डेस्क। दशहरा का पर्व पुरे भारत में मनाया जाता है। यह सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक हैं। दशहरे के दिन रावण दहन की परंपरा काफी दिनों से चलते आ रही हैं।
इस बीच दशहरे से पहले रावण का एम्बुलेंस पर लेटे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मजेदार वीडियो को आईएफएस ऑफ़िसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
इस वीडियो को नंदा ने शेयर करते हुए लिखा- एम्बुलेंस में कोविड अस्पताल जा रहा रावण। इसके साथ ही नंदा ने दो इमोजी को भी ऐड किया है।
दरअसल इस वीडियो में एक एम्बुलेंस के ऊपर वाले हिस्से में रावण के पुतले को रखा गया है। एम्बुलेंस के पीछे जा रहे गाड़ी वाले ने इसे शूट कर लिया है। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
आप भी देखिये वीडियो




