मजूदर की बेटी से गैंग रेप.. जहर पिलाकर जान से मारने का प्रयास..12 दिन लग गए रिपोर्ट दर्ज करने में..!

जांजगीर चांपा संजय यादव- शिवरीनारायण की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया,फिर उसे जहा खिलाकर मारने का प्रयास भी किया गया। पिछले 12 दिन से छात्रा बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र के एक निजी हास्पिटल मे जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। छात्रा के पिता ने गांव के चार युवको पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई नही करने की बात कही है। शिवरीनारायण खरौद निवासी 12 वीं कक्षा मे पढाई कर रही बेटी गंाव मे दादा के साथ रह रही थीै उसने आरोप लगाया है कि 7 मार्च की रात 8 बजे गांव मे रहने वाले युवको द्वारा सहेली मिलने के लिए बुला रही कह कर गाडी में बैठाकर मंदिर के पीछे गार्डन में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बारी बारी से दुष्कर्म किया, उसके बाद डर से उसका मुंह खोलकर जहर पिलाकर मारने की कोशिश की और उसे घर के पास ले जाकर छोड़कर भाग निकले। युवती ने घर जाकर घटना की जानकारी अपने दादा को दी। दादा ने रिश्तेदारो के साथ उसे जांजगीर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 24 घंटे इलाज के बाद छात्रा की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया गया 8 मार्च को पीडित छात्रा केा इलाज के लिए बिलासपुर तोरवा क्षेत्र के जेजे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां विगत 12 दिनो से पीडित छात्रा जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है।

Random Image

12 दिन बाद आज हुई है एफ आई आर दर्ज
युवती के दादा ने बताया कि दुष्कर्म घटना के बाद शिवरीनारायण थाना शिकायत करने गया था पर उन्हे चलता कर दिया गया। जब मामला गंभीर होने लगा और पुलिस के उपर दबाव आने के बाद पुलिस आज पिडिता का ब्यान लेकर एफ आई आर दर्ज कर रही है। वही दुसरी ओर पुलिस मामले मे सफाई दे रही है कि पिडिता के हालत ठीक नही थी इस लिए ब्यान दर्ज नही हो पाया था। जिसके कारण एफआई आर नही हो पाया था।

आरोपी अभी तक है फरार …
घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस ने घटना के गंभीरता को देखते हुऐ अभी तक आरोपी तक नही पहुची है और न ही किसी भी संदेहीयो से पुछताछ कर रही है। जिसके चलते अरोपी बेखौप घुम रहे है।