बलरामपुर.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर में आये तो थे कर्मा महोत्सव में शामिल होने..और कार्यक्रम की रूपरेखा भी सरकारी थी..लेकिन प्रतापपुर विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बना दिया..दरअसल हुआ ऐसा की कार्यक्रम में खेमेबाजी की झलक देखने को मिली..भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व पदाधिकारियों को मंच तो क्या वीवीआईपी गैलरी में भी एंट्री नसीब नही हुई..भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी के साथ हुई घटनाक्रम का वीडियो तो शोसल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है..इधर अब इस पूरे मामले पर भाजपा ने चुप्पी साध ली है..खुद भाजपा के वाड्रफनगर मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र द्विवेदी कुछ बोलने बताने से कतराने लगे है।
वही पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष को एक पत्र भी लिखा है..जिसमें उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है..वैसे रही बात मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की..तो जिले में आयोजित हुए इस कार्यक्रम से कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और सामरी विधायक दोनों की पोस्टरों से फोटो ही गायब थी..और तो और पूर्व मंत्री व वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के कार्यक्रम में मौजूद होने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं ने उनसे दूरी बना ली थी..देखने में मानो लगे की कार्यकर्ताओं को कही से नसीहत मिली हो आसपास भी फटके तो बेहतर नहीं होगा।..
जैसे तैसे प्रशासन का कार्यक्रम तो संपन्न हो गया..लेकिन क्षेत्रीय विधायक ने खुलकर कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन किया..शायद इसकी पटकथा पहले ही लिख ली गई हो..वैसे विधायक शकुंतला पोर्ते की जाति का मामला मौजूदा समय में विचाराधीन है..और यह समय उनके लिये कीमती भी है..लेकिन उन्होंने गुटबाजी क्यों की इसका जवाब तो उन्हीं के पास है..शक्ति प्रदर्शन कर वे किसे ललकार रही थी..ये तो आने वाला समय बताएगा..
बहरहाल प्रदेश प्रभारी के तमाम नसीहतों के बाद भी अगर नेता अब भी नहीं सुधरे ..और कार्यशैली नहीं बदली तो इसका खमियाजा किसे भुगतना है यह भाजपा को पता है..और अब देखने वाली बात होगी की अनुशासन का डंडा किधर चलेगा!.
बता दे की प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र का केंद्र वाड्रफनगर रहा है..यह वही प्रतापपुर है जो पहले कभी पाल विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था..जहां से रामविचार विधायक रहे..बाद प्रतापपुर विधानसभा अस्तित्व में आया तो रामसेवक पैकरा विधायक रहे..और इन दोनों नेताओं को प्रदेश सरकार में कैबिनेट की कुर्सी मिली..लेकिन वर्तमान समय में शकुंतला पोर्ते विधायक है..ऐसे में इस क्षेत्र में अगर गुटबाजी दिख रही है..तो रामसेवक पैकरा और रामविचार नेताम के समर्थकों को सत्ता के रहते भी किसी डर का सताना लाज़मी है!.
