कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर रांधना मोड़ के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और सामने से आ रहे ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार दोनों युवक बाइक से फरसगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर यह भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बाइक की रफ्तार काफी तेज नजर आ रही है। पुलिस फुटेज के जरिए फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बाइक की रफ्तार काफी तेज नजर आ रही है। पुलिस फुटेज के जरिए फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
