बलरामपुर..जिले से होकर गुजरने वाली कन्हर नदी का कल जलस्तर बढ़ जाने से तीन ग्रामीण नदी की बाढ़ में फंस गये थे..जिसकी सूचना मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव व स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची..और बीती देर रात ग्रामीणों को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर नदी से बाहर सुरक्षित निकाला लिया गया है!.
जानकारी के मुताबिक कन्हर नदी के किनारे ग्राम कोटपाली और खजुरी के पास तीन ग्रामीण जिनमें महिलाएं भी शामिल थी..शंकरगढ़ ब्लॉक के ग्राम कोठली से मेहमानी करने अपने बेटी – दामांद के घर आये हुये थे..और वापस लौटते समय नदी पार कर रहे थे..इसी दौरान कल दोपहर तीनों ग्रामीण नदी के तेज बहाव को पार नहीं कर पाये..और बीच में फंस गये थे..जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव को दी थी..वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष सिंह देव ने स्थानीय प्रशासन को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुये मौके पर पहुंचे.. और नगर सेना के गोताखोरों की टीम ने कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों ग्रामीणों का रेस्क्यू कर उन्हें नदी से बाहर निकाला!..
बता दे की जिले में 2 दिनों से हुई लगातार बारिश के बाद नदी नाले उफान पर है..ऐसे समय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासन को अप्रत्याशित परिस्थितियों से निपटने तैयार रहने के निर्देश प्रशासन को दी थी..और प्रशासन अलर्ट मोड पर है..
