अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय).. नगर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे क्र:-43 की बदहाल सड़क को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चक्काजाम किया।स्थानीय विश्रामगृह के सामने आयोजित चक्काजाम के दौरान सड़क पूरी तरह जाम कर दिया गया था।इस दौरान एम्बुलेंस के अलावा सभी वाहनों के आने जाने की मनाही थी।लगभग डेढ़ घंटे तक चला चक्काजाम बारिश के बाद सड़क निर्माण के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ।इस दौरान एहतियातन के तौर पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर मौजूद थी।
विदित हो कि नगर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे क्र-43 की सड़क बारिश के दिनों में काफी बदहाल हो गई है।सड़क का सबसे बुरा हाल ग्राम सोनातराई से लेकर ग्राम सुर तक का है।तीन किमी लंबी दूरी की इस सड़क पर जगह जगह जानलेवा गड्ढे निर्मित हो गये है।जिसकी वजह से सड़क पर दुर्घटना दर काफी बढ़ गया था और रोज कोई न कोई गड्ढे की चपेट में आकर घायल हो रहे थे।सड़क पर निर्मित गड्ढा एवं इसकी वजह से होने वाली दुर्घटना को देखते हुए लोग नेशनल हाईवे की सड़क पर चलने से कतराने लगे थे।सड़क की वजह से आम जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए पूर्व में कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंप सड़क मरम्मत कराने की मांग की थी।मरम्मत कार्य नही होने पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम की चेतावनी दी थी।कांग्रेसियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन और चेतावनी के बाद भी जब सड़क की मरम्मत नही हुई।तब कांग्रेसी पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में बुधवार को विश्रामगृह के सामने सड़क पर बैठ गए और नेशनल हाईवे जाम कर दिया।चक्काजाम के दौरान एम्बुलेंस के अलावा छोटी बड़ी वाहनों के आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध था।चक्काजाम के दौरान सड़क की बदहाली को लेकर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि काँग्रेस ने अपने कार्यकाल में अंबिकापुर से लेकर पत्थलगांव की सड़कें बनवाकर लोगों को बदहाल सड़क की समस्या से मुक्ति दिलाई।लेकिन भाजपा शासनकाल में तीन साल में नगर से होकर गुजरने वाली तीन किमी लंबी बदहाल सड़क नही बनवा पाई।सड़क की बदहाली की वजह से होने वाले सड़क दुर्घटना ने कईयों की जान ले ली कई घर उजाड़ दिये।जर्जर सड़क की वजह से होने वाली दुर्घटना में जान गवाने वाले लोगों की जिम्मेदारी कौन लेगा है इसका किसी के पास जवाब।पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये ऊंची दुकान और फीकी पकवान की तरह है।चुनाव के दौरान इन्होंने जनता को अपनी बड़ी बड़ी बातों और वादों से बरगलाया।उसके बाद जब विधायक बन गए तो वादा पूरा करना तो दूर इन्होंने खुद को ही जनता से दूर कर लिया।जो विधायक जितने के बाद सीतापुर को सिंगापुर बनाने की डींगे हांका करता था आज वो तीन साल में शहर की सड़क नही बनवा पाया।आज नगर की जनता सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है और विधायक चैन की नींद सो रहे है।पूर्व मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी हमला बोला और कहा कि प्रशासन पूरी तरह अपनी जिम्मेदारियों से मुँह मोड़ लिया है।जनता की परेशानियों से अधिकारियों को कोई लेना देना नही है।तभी तो नगर की जनता सड़क को लेकर परेशान होती और अधिकारी चुप्पी साधे हाथों पर हाथ धरे बैठे रहे।जबकि सड़क की बदहाली को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था और मरम्मत कराने की मांग की गई थी।इसके बावजूद प्रशासन ने इसे गंभीरता से नही लिया जिसकी वजह से आज यहाँ चक्काजाम करना पड़ा।इस दौरान वरिष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा डॉ लालचंद यादव अधिवक्ता राजेश गुप्ता अर्णव गुप्ता अटल यादव संतोष गुप्ता बिगन राम दीपक मिश्रा बॉबी वाधवा समेत कई वक्ताओं ने अपने संबोधन में सड़क की बदहाली एवं प्रशासनिक उपेक्षा पर जमकर प्रहार किया।कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता ने किया।इस अवसर पर अशोक अग्रवाल संदीप गुप्ता बदरुद्दीन इराकी प्रदीप गुप्ता पालू सुरेंद्र चौधरी शिव गुप्ता मंटू गुप्ता अनमोल लकड़ा अंकुर दास विकास गुप्ता दिलेश तिग्गा जमुना यादव मनसुख राम नागेश्वर राम सुखदेव भगत समेत काफी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डेढ़ घंटे तक चला चक्काजाम लिखित आश्वासन के बाद हुआ खत्म:-
लगभग डेढ़ घंटे तक चला चक्काजाम एसडीएम द्वारा लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ।लिखित आश्वासन में ये कहा गया है कि बारिश के बाद सड़क नवीनीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा जो एक महीने के अंदर बनकर तैयार हो जायेगा।इस दौरान सड़क में होने वाले गड्ढो की मरम्मत नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा समय समय पर कराई जायेगी।लिखित आश्वासन मिलने के बाद पूर्व मंत्री समेत कांग्रेसियों ने चक्काजाम समाप्त किया।चक्काजाम समाप्त होते ही प्रशासन एवं पुलिस ने राहत की सांस ली और सड़क पर आवागमन बहाल कराया।
