बलरामपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बलरामपुर जिले में अचानक दबिश देकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। ईडी की टीम बलरामपुर के अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से गहन पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सीधे स्थानीय सर्किट हाउस पहुंची, जहां बोरघारिया को तलब कर पूछताछ शुरू की गई। चेतन बोरघारिया पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी (Officer on Special Duty) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें बलरामपुर में पदस्थ किया गया था। सर्किट हाउस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
