मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में चंबल नदी के तेज बहाव के बीच रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब यात्रियों से खचाखच भरा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया। इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद स्टीमर नदी की प्रचंड जलधारा में अनियंत्रित होकर बहने लगा, जिससे उस पर सवार 100 से अधिक यात्रियों की सांसें अटक गईं।
सुबह करीब 9:30 बजे हुए इस हादसे के दौरान स्टीमर मुरैना की सीमा पार करते हुए भिंड और उत्तर प्रदेश सीमा की दिशा में बह निकला। स्टीमर में क्षमता से अधिक 100 से ज्यादा मुसाफिरों के अलावा लगभग 50 दोपहिया वाहन भी लदे हुए थे, जिससे खतरे की गंभीरता और अधिक बढ़ गई।
फिलहाल स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों को सूचना देकर राहत कार्य शुरू कराया गया है।
