– कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उच्च स्तरीय जांच की मांग
अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..नगर पंचायत में चल रहे उठापटक के बीच प्रभारी सीएमओ पर वित्तीय अनियमितता एवं कार्य मे लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष समेत पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।सौंपे गए ज्ञापन में अध्यक्ष समेत पार्षदों ने 14वे,एवं 15वे वित्त,अधोसंरचना,समेत विभिन्न शासकीय मदो की राशि मे घपला करने का आरोप लगा जांच की मांग की है।उन्होंने प्रभारी सीएमओ के कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए पद से पृथक करते हुए सक्षम अधिकारी को प्रभार दिलाने की मांग की है ताकि नगर पंचायत का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
विदित हो कि नगर पंचायत में इन दिनों वर्चस्व कायम करने को लेकर काफी खींचातानी मची हुई है।जिसकी वजह से नगर पंचायत दो गुटों में बंट गया है।विगत दिनों हुई परिषद की बैठक के दौरान नगर पंचायत में चल रही गुटबाजी खुलकर सामने आ गई।एक गुट नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में अब खुलकर सामने आ गया है और प्रभारी सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।सोमवार को अध्यक्ष समेत पार्षदों ने सीएमओ पर वित्तीय अनियमितता एवं कार्य मे लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।सौंपे गए ज्ञापन अध्यक्ष समेत पार्षदों ने प्रभारी सीएमओ पर बिना परिषद के स्वीकृति के भुगतान,निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी,अभिलेख दुरुस्तीकरण नही करना,शासकीय राशि का बंदरबांट करने जैसा गंभीर आरोप लगाया है।
इसके अलावा परिषद के बैठक में पारित प्रस्तावों पर कोई कार्यवाही नहीं करते हुये परिषद से जुड़े पार्षदों की उपेक्षा की जा रही है।जिसकी वजह से नगर में होने वाले विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित होने लगे है।इसके साथ ही सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के बाद भी सीएमओ जानकारी नही दे रहे हैं।अपील के बाद भी आवेदको को जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है जो सूचना के अधिकार अधिनियम का सरासर उल्लंघन है।
इसके साथ ही शासन द्वारा जारी 14वे,15वे वित्त के अलावा स्वच्छता मद अधोसरंचना मद समेत अन्य कई मदो की राशि का व्यय परिषद की जानकारी या अनुमोदन के बिना मनमाने तरीके से किया जा रहा है।इसके आड़ में फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए मि हेराफेरी की गई है।जो नगरपालिका अधिनियम के विपरीत एक गम्भीर अनियमितता है।इस संबंध में अध्यक्ष समेत पार्षदों ने कलेक्टर से जांच समेत प्रभारी सीएमओ को पद से पृथक करने की मांग की है।इस दौरान पार्षद शंकर गुप्ता भवानी सिंह मीरा बाई नीरू मिस्त्री जगमतिया पैंकरा चितरंजन पैंकरा श्वेता रवि अग्रवाल राजेश कंदरा एल्डरमैन नेमलाल गुप्ता अनेश्वर गुप्ता अमृता पैंकरा मौजूद थी।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर ने कहा कि हमारी मुख्य मांग वित्तिय अनियमितता की जांच एवं प्रभारी सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा की जगह सीएमओ का प्रभार किसी सक्षम अधिकारी को दिया जाए ताकि नगर पंचायत का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
