रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत कुल 92 पुलिस अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है, जिसमें बड़े पैमाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अफसर शामिल हैं।
इस बड़े बदलाव के बाद राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बदल गए हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की कमान अब नए हाथों में होगी। इसके साथ ही विभिन्न पुलिस अनुविभागों (एसडीओपी) में तैनात अधिकारियों को भी व्यापक स्तर पर इधर से उधर किया गया है।
देखें आदेश –
