रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हीराकुंड एक्सप्रेस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर सक्रिय हुई जीआरपी ने जैसे ही ट्रेन रायगढ़ स्टेशन पर पहुंची, तुरंत उसकी सघन तलाशी शुरू कर दी।
इस तलाशी अभियान के दौरान ट्रेन के एम-1 (M-1) कोच के बाथरूम की फॉल्स सीलिंग में छिपाकर रखे गए 10 संदिग्ध पैकेट बरामद किए गए। जब पुलिस ने इन पैकेट्स को खोलकर देखा, तो उनमें कुल 10 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
जीआरपी ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
