जांजगीर चांपा। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जांजगीर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। सीबीएसई द्वारा जारी परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवासी सिंह ने कॉमर्स संकाय में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की है।
देवासी सिंह, प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जांजगीर के जिला अध्यक्ष विकास सिंह के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और शिक्षक समाज में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के शिक्षकों ने देवासी सिंह की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं परिजनों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए आगे की पढ़ाई में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवासी सिंह न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल हैं, बल्कि खेल जगत में भी उनकी अलग पहचान है। देवासी सिंह क्रिकेट के शौकीन खिलाड़ी हैं और कई बार स्टेट लेवल क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
खेल और पढ़ाई के बीच बेहतरीन संतुलन बनाते हुए उन्होंने यह साबित किया है कि मेहनत और अनुशासन से हर क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है। विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने उनकी खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
