Aaj Ka Rashifal, 24 March 2026: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मंगलवार का यह संयोग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है. आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 4 बजकर 8 मिनट तक प्रभावी रहेगी और इसी दिन स्कंद षष्ठी भी मनाई जा रही है. सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, जिसके बाद आयुष्मान योग शुरू होगा. वहीं रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव शाम 7 बजकर 5 मिनट तक बना रहेगा. इन शुभ योगों और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर दिखाई देगा, जिसमें करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े उतार-चढ़ाव शामिल हैं.
मेष राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला है. कार्यों में सफलता मिलने से थकान दूर होगी और आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी. परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा, लेकिन बड़ों के सम्मान का ध्यान रखना जरूरी होगा.
वृषभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शानदार रहने वाला है. आत्मविश्वास के दम पर नई उपलब्धियां हासिल होंगी और व्यवसाय में नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. घर में मेहमानों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा.
मिथुन राशि के जातकों का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप सूझबूझ से सब संभाल लेंगे. संतान से जुड़ी खुशखबरी घर में उत्साह का माहौल बना सकती है, वहीं मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि वालों का दिन भागदौड़ में बीतेगा. अनुभवी लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में दोस्तों का सहयोग मिल सकता है, साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
सिंह राशि के लिए आज का दिन अनुकूल संकेत दे रहा है. विभिन्न गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और सोच-समझकर लिए गए फैसले सफलता दिला सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं.
कन्या राशि वालों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा. कार्यों में सफलता से उत्साह बढ़ेगा और छात्रों को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी है, वरना काम में देरी हो सकती है.
तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नए कार्यों में सफलता के योग हैं, लेकिन अधिक मेहनत से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. संतुलित दिनचर्या और व्यायाम से लाभ मिलेगा.
वृश्चिक राशि वालों का दिन सकारात्मक रहेगा. योजनाओं को अमल में लाने का सही समय है, लेकिन गुस्से और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत मिलेंगे.
धनु राशि के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. नई उपलब्धियां मिल सकती हैं और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा. व्यवसाय और आय के मामलों में सुधार देखने को मिलेगा.
मकर राशि वालों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं. योजनाएं समय पर पूरी होंगी और वरिष्ठों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और घर में शांति बनी रहेगी.
कुंभ राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है. नया और बड़ा करने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन बिजनेस या साझेदारी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. भावनाओं और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
मीन राशि वालों के अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं. परिवार, खासकर बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा के चलते मेहनत बढ़ानी होगी.
(डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है. व्यक्तिगत जीवन में इसके परिणाम अलग हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)
