अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में नशीली दवाओं की तस्करी को लेकर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नेटवर्क की परतें खोल दी हैं. बिहार के मेडिकल स्टोर से छत्तीसगढ़ तक फैले इस गिरोह के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे पूरे मामले में सनसनी फैल गई है.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में एक औरंगाबाद निवासी रॉकी है, जबकि दूसरा आरोपी अम्बिकापुर के इमली पारा का रहने वाला आरिफ हुसैन है. दोनों लंबे समय से नशीली दवाओं की सप्लाई चेन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. यह पूरा मामला सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.
इससे पहले भी इस नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस 1500 से ज्यादा नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को पकड़ चुकी है. वहीं इस मामले में मास्टरमाइंड समेत कुल 6 आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं.
