धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना मेघा बस स्टैंड के पास एक निर्माणाधीन मकान में करीब 1:30 बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
इसे भी पढ़ें –
छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बादल, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
मृतक की पहचान ग्राम अरौद निवासी 26 वर्षीय चुम्मन साहू के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, वह निर्माणाधीन मकान में प्लंबर का काम कर रहा था. इसी दौरान मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया. तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें –
युवा कांग्रेस ने रक्तदान शिविर में दिखाई सामाजिक प्रतिबद्धता, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
Chhattisgarh में खौफनाक वारदात, सोते बुजुर्ग पर हमला, आंख निकालकर फरार हुए हमलावर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
