कोरबा. जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने बुजुर्ग की एक आंख तक निकाल ली और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें –
25 हजार ज्योति कलश से जगमगाएगा महामाया धाम, नवरात्रि संग हिंदू नववर्ष का होगा भव्य आगाज़
घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ग्राम बर्रा की है. 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया. उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh: ट्रैक्टर की टक्कर से पलटी स्कूली वैन, तीन बार लुढ़की; 10 बच्चे और शिक्षिका घायल
रायपुर-रीवा हवाई सेवा पर बढ़ा सहयोग, सीएम साय से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की सौजन्य मुलाकात
मामले की सूचना मिलते ही चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
