नई दिल्ली. अगर आप कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. सरकारी बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक ऑफर पेश किया है, जिसमें महज 8.75 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. बैंक का दावा है कि यह दर देश में सबसे सस्ती दरों में से एक है.
पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन होता है, यानी इसे लेने के लिए किसी संपत्ति या गारंटी की जरूरत नहीं होती. यही वजह है कि मेडिकल इमरजेंसी, शादी, पढ़ाई, यात्रा या अन्य निजी जरूरतों के लिए लोग बड़ी संख्या में इस लोन का सहारा लेते हैं. इस लोन के लिए ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें –
Aaj Ka Rashifal: मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग, 17 मार्च 2026 का राशिफल लेकर आया भाग्य बदलने के संकेत
हालांकि, इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं. महा बैंक पर्सनल लोन के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम सालाना आय ₹3 लाख होनी चाहिए. बैंक प्रोसेसिंग फीस के तौर पर लोन राशि का 1 प्रतिशत के साथ जीएसटी चार्ज कर रहा है. ग्राहक अधिकतम ₹20 लाख तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं, जो उनकी आय और क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करेगा.
इस लोन की खास बात यह है कि इसमें किसी गारंटर की आवश्यकता नहीं होती और बैंक प्रीपेमेंट पर कोई अतिरिक्त पेनाल्टी भी नहीं लेता. हालांकि, 8.75 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर का लाभ उन्हीं ग्राहकों को मिल सकता है जिनका सिबिल स्कोर 800 या उससे अधिक है. अंतिम स्वीकृति बैंक के विवेक पर निर्भर करती है.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh: 12 साल बाद सनातन धर्म में लौटा परिवार, सामाजिक पहल से हुई ‘घर वापसी’
अगर लोन की गणना की बात करें तो 8.75 प्रतिशत ब्याज दर पर ₹10 लाख का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेने पर हर महीने लगभग ₹20,637 की ईएमआई बनती है. इस अवधि में कुल ब्याज करीब ₹2,38,234 चुकाना होगा, यानी ग्राहक को अंत में लगभग ₹12,38,234 की कुल राशि बैंक को लौटानी होगी.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी विभिन्न स्रोतों और बैंक द्वारा जारी विवरण पर आधारित है. ब्याज दर, शर्तें और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं. लोन लेने से पहले संबंधित बैंक से पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें.)
