रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya के अंतर्गत संचालित Swami Vivekanand College of Agricultural Engineering and Technology में आज से दो दिवसीय एल्युमिनाई मीट “एग्री टेक मिलन 2026” का आयोजन किया जा रहा है. इस विशेष आयोजन में महाविद्यालय के 500 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से लगभग ढाई सौ पूर्व विद्यार्थी भाग लेने रायपुर पहुंच सकते हैं.
इस कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय द्वारा विकसित किसानों के लिए उपयोगी आधुनिक तकनीकों और उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा. इन नवाचारों के माध्यम से खेती को अधिक आसान, आधुनिक और उत्पादक बनाने पर जोर दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – गौवंश संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज बिलासपुर से करेंगे ‘गौधाम योजना’ का शुभारंभ
“एग्री टेक मिलन 2026” का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति Girish Chandel करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता Ajay Verma करेंगे. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिष्ठाता, निदेशक, कुलसचिव और छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा के अनुसार संस्थान में पहली बार इस तरह की एल्युमिनाई मीट आयोजित की जा रही है. पिछले लगभग 30 वर्षों में Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya से कृषि अभियांत्रिकी की पढ़ाई कर चुके सैकड़ों पूर्व विद्यार्थी इस आयोजन में एक मंच पर एकत्र होंगे, जहां वे अपने अनुभव साझा करेंगे और कृषि तकनीक के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों पर चर्चा करेंगे. यह आयोजन शिक्षा, नवाचार और किसानों के हित में विकसित तकनीकों को जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा.
