जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मारेंगा चौक आकाशवाणी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही परपा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां महिला मृत अवस्था में पाई गई। पुलिस द्वारा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी यह स्पष्ट नहीं बता सका कि टक्कर किस वाहन ने मारी।परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि मृत महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। हालांकि उसके पास एक झोला मिला है, जिसमें बाइबल रखी हुई थी।
परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि मृत महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। हालांकि उसके पास एक झोला मिला है, जिसमें बाइबल रखी हुई थी।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भेज दिया है। महिला की पहचान कराने के लिए उसके फोटो जिले की सभी थाना-चौकियों में भेजे गए हैं। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन चालक का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भेज दिया है। महिला की पहचान कराने के लिए उसके फोटो जिले की सभी थाना-चौकियों में भेजे गए हैं। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन चालक का पता लगाया जा सके।
