अम्बिकापुर. छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के थाना मणीपुर पुलिस टीम ने एक दोपहिया वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसायकल बरामद की है. आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसायकल, जिसकी कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये है, जब्त की गई.
इसे भी पढ़ें –
भारत बंद का असर बैंक-ATM पर भी? जानिए आज खुलेंगी शाखाएं या ठप रहेगा कामकाज
आज भारत बंद: बैंक, बसें, बाजार पर असर, स्कूल-कॉलेज और ट्रेन को लेकर क्या है स्थिति? जानिए हर अपडेट
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विशाल कश्यप, जो गंगापुर नालापारा का निवासी है और जीवन ज्योति हॉस्पिटल में बिलिंग का कार्य करते हैं, ने 4 जनवरी को अपनी पल्सर मोटरसायकल (CG15/DK/8921) हॉस्पिटल में काम के लिए पार्किंग स्टैंड पर खड़ी की थी. काम समाप्त कर रात 8 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि उनका वाहन चोरी हो चुका है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 12/26, धारा 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.
इसे भी पढ़ें –
Vande Bharat Train: 2 वंदे भारत ट्रेनें होंगी बंद, रेलवे के फैसले से यात्रियों में मची हलचल
पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश में जुट गई. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हर्रा टिकरा निवासी रामेश्वर दास चोरी की मोटरसायकल के साथ घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया. आरोपी की पहचान अता उर्फ रामेश्वर दास, पुत्र सखा दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी हर्राटिकरा थाना जयनगर जिला सूरजपुर के रूप में हुई.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसायकल बरामद की और उसके विरुद्ध सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, रामशंकर यादव, राजेंद्र लकड़ा और पवन गुलेरी सक्रिय भूमिका में रहे.
