
जांजगीर चांपा। जिले में हॉकी खिलाडियों की प्रतिभा का विकास हॉकी के नवीन तकनीक की जानकारी हॉकी खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के द्वारा 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के डायरेक्टर कृष्णा गढ़वाल प्रतियोगिता समन्वयक अरुण झाझडिया संयोजक राजीव ठाकुर होंगे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 8 टीमें बालिका वर्ग से 4 टीम बालक सबजूनियर वर्ग से 4 टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबला सभी को देखने को मिलेगा।जांजगीर पैंथर के कप्तान पुष्पेंद्र गढ़वाल जांजगीर किंग्स के कप्तान राज कटकवार 7 स्टार जांजगीर कप्तान चंद्रजीत सोनवान जांजगीर टाइगर कप्तान सोमदेव खरे मेजर ध्यानचंद अकादमी कप्तान उमाशंकर चंद्रेश जांजगीर चैलेंजर कप्तान दीपक खरसन को बनाया गया है। कोरबा हॉकी अकादमी बालकों हॉकी सेंटर की टीम भी प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी। जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा सचिव राकेश गढ़वाल देवा गढ़वाल अजीत गढ़वाल सुमित सोनवान राजेश्वर कहरा टिंगा सारथी पवन कहर नर्मदा पैगवार रविन्द्र टंडन अमित परमहंस प्रीतम गढ़वाल राजकुमार ताम्रकार प्रदीप कुमार पप्पू सारथी अक्षय धीवर बादल गढ़वाल रितेश बर्मन अमित कहर रवि काटकवार सुशील सिंह सतीश शर्मा राहुल गढ़वाल ऋतिक कहरा छबिलाल संजना साहू सोनाली यादव खुशबू साहू सीमा रोहिदास हॉकी प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए प्रयासरत हैं।




