
अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने भाजयुमो द्वारा एमएलए कोचिंग सेंटर में विधानसभा स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सपना है कि हमारा देश आत्मनिर्भर बने। प्रधानमंत्री का यह सपना तभी पूरा होगा जब देश का प्रतिभाशाली युवा पूरे सामर्थ्य के साथ कौशल विकास में अपना सहयोग देगा। हमारा देश युवाओं का देश है और हमारे देश मे युवाओं की आबादी 27 प्रतिशत से ज्यादा है।
उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इससे देश मे रोजगार सृजन कौशल विकास को प्रोत्साहित करने स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। इसके अलावा स्थानीय उद्योगों और कृषि को बढ़ावा देकर आय के स्तर को बढ़ाकर जीवन स्तर में सुधार करके नागरिकों को सशक्त बनाता है। विधायक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना छोटे व्यवसायों को समर्थन करना और नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री का यह संकल्प तभी पूरा होगा जब देश का युवा पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा।
इस सम्मेलन को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत पर अपना पक्ष रखा। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो अंकित जायसवाल, जिला मंत्री भाजपा नीरू मिस्त्री, विधायक प्रतिनिधि श्रवण दास, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदावर्ती, मंडल अध्यक्ष बतौली आशीष गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजापुर मंडल अध्यक्ष भगत सिंह पैंकरा, भाजयुमो अध्यक्ष इलु गुप्ता, पार्षद भवानी सिंह, विकास एक्का, बीडीसी सूर्या पैंकरा, रवि भोय, रूपेश आर्य गुप्ता, किशन उपाध्याय, संकेत गुप्ता, शुभम गुप्ता, संध्या जायसवाल, संजय बेहरा, विकास गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, सुदर्शन सोनी समेत काफी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।




